फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनवी में प्रवश के लिए 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनवी में प्रवश के लिए 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल के प्रधानाचार्य देवेश नारायण ने बताया कि सत्र 2022-23 में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पांचवीं में पढ़ रहे बच्चे www.navodaya.gov.in वेबसाइट पर निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यालय के मुख्याध्यापक की ओर से प्रमाणित आवेदन प्रमाण पत्र जिस पर आवेदक और उसके अभिभावक के हस्ताक्षर होने चाहिए। उसे वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। आवेदक की फोटो, हस्ताक्षर और अभिभावक के हस्ताक्षर या अंगूठा निशान भी अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी दस्तावेज जेपीजी फॉर्मेट में अपलोड करें और फाइल 10-100 केवी तक हो। आवेदनकर्ता वर्तमान सत्र 2021-22 में जिला चंबा के किसी भी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए। आवेदक की जन्म तिथि 1 मई 2009 से 30 अप्रैल 2013 के बीच में होनी चाहिए। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर रहेगी। परीक्षा की तिथि 30 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है। आवेदक को दो चरणों में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रथम चरण में पंजीकरण और दूसरे में कक्षा और स्कूल से संबंधित जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें