फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की सूझबूझ से बचीं 35 सवारियों की जान

विज्ञापन
सुनारा कुंडी बस ख़राब होने से परेशान खड़ी सवारियां। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
धरवाला (चंबा)। कुंडी से चंबा की ओर 35 सवारियां लेकर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस का सुनारा में गेयर बॉक्स टूट गया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जैसे-तैसे बीच सड़क में ही बस को रोक दिया। बस सड़क से कुछ आगे निकलती तो रावी नदी में समा जाती। इससे बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन

बस में सवार यात्रियों नरेश कुमार, हरीश, प्रमोद, प्रकाश चंद, नरोत्तम और कपिल कुमार ने बताया कि आठ बजे के करीब कुंडी से सुनारा होते हुए चंबा के लिए बच चली। कुंडी से जब बस सुनारा पहुंची तो अचानक गेयर बॉक्स टूट गया। गेयर बॉक्स टूटने की आवाज आने पर चालक बस से नियंत्रण खोने लगा। उसने अपनी सूझबूझ से बस को बीच सड़क में ही रोक दिया। उसके बाद चालक ने सवारियों को तुरंत बस से उतरने के लिए कहा। समस्त सवारियां सुरक्षित बाहर निकल आईं।
बता दें कि कुंड़ी-सुनारा-चंबा रूट की बस में सुबह के समय विभिन्न विभागीय कर्मचारी, स्कूली बच्चे और मेहनत-मजदूरी करने के लिए लोग सफर करते हैं। ऐसे में यदि बस हादसे का शिकार होती तो बड़ी मानवीय क्षति हो सकती थी। आरएम राजन जम्वाल ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। बहरहाल, चालक ने सूझबूझ से बस को सड़क में ही रोक दिया। कहा कि वर्कशॉप से मेकेनिक को मौके पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें