फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह में मालवाहक वाहन चालक अवैध रूप से ढो रहे सवारियां

विज्ञापन
चुराह में माल वाहक वाहन में ढ़ोई जा रही सवारियां। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह में मालवाहक वाहन चालक लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारियां ढोई जा रही हैं। इसके अलावा टैक्सियों में भी अपनी मनमानी की जा ही है। टैक्सी के अंदर तो ठूंस-ठूंस कर सवारियां बैठाई जा रही हैं। वहीं टैक्सी की छत पर भी सवारियों को बैठाया जा रहा है। हैरानी इस बात की है कि ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए न तो पुलिस विभाग सामने आ रहा है और न परिवहन विभाग कोई गंभीरता दिखा रहा है। जिसकी वजह से आने वाले समय में इसके भीषण परिणाम देखने को मिल सकते हैं। पहले भी चुराह में मालवाहक वाहन व टैक्सी दुर्घटना में दर्जनों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दुर्घटना होने के कुछ समय तक सड़कों पर पुलिस सख्ती करती है। उसके बाद कोई भी ऐसे मालवाहक वाहनों को नहीं पूछता। यही कारण है कि मालवाहक वाहन चालक व टैक्सी चालक लोगों की जान को खतरे में डालकर ट्रैफिक नियमों को तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

चुराह का इलाका पहाड़ों से घिरा हुआ है। ऐसे में टैक्सी या अन्य वाहनों में इस तरह ओवरलोडिंग होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में इस तरह का कोई मामला नहीं है। अगर टैक्सियों की छत पर सवारियां ढोई जा रही हैं तो उनके खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें