फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबड़ी में छह दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के साथ लगते ओबड़ी इलाके में छह दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से इलाके में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन

आलम यह है कि मोहल्लावासी तीन किलोमीटर दूर साच-नगोड़ी मार्ग पर स्थित प्राकृतिक जलस्रोत से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार जलशक्ति विभाग को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं करवाया जा रहा है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से इलाके की 500 की आबादी को परेशानी हो रही है।
देशराज शर्मा, भानू प्रताप शर्मा, रमेश शर्मा और राकेश शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी में उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
कहने को तो उन्होंने पानी के कनेक्शन लिए हैं और पानी के बिलों की अदायगी भी कर रहे हैं लेकिन छह दिनों से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। लोगों ने विभाग को चेताया कि जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे पानी के बिलों की अदायगी करना बंद कर देंगे। इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजिंद्र सिंह ने बताया कि समस्या ध्यान में है। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से समस्या हुई है। इसका जल्द समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें