फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल पाइप फटने का मामला : लोगों ने कहा- नाममात्र की वेल्डिंग की थी

Thu, 04 Dec 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के जुआंस गांव में पेयजल लाइन का पाइप फटने की घटना ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पाइप में थ्री-लेयर वेल्डिंग की जगह बेहद कमजोर और नाममात्र की वेल्डिंग की गई थी। गलत और अधूरे काम के कारण यह लाइन का पाइप फटा था। ऐसा आगे भी हो सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यदि पानी का तेज बहाव उस समय किसी राहगीर या पशु के ऊपर आता तो बड़ा हादसा हो सकता था। संतोष धीमान, अनीस जरगर, इकबाल सोनी, रमजान, सोहेल और रियाज़ समेत अन्य लोगों ने जल शक्ति विभाग और एसडीएम सलूणी से मांग की है कि पूरी लाइन की सही तरीके से जांच की जाए और सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ही पानी की सप्लाई बहाल की जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि जल्दबाजी में काम न किया जाए, अन्यथा किसी की जान जोखिम में पड़ सकती है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सलूणी चंद्रवीर ने जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता को कार्यालय में तलब कर कड़े निर्देश दिए कि समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। साथ ही पुलिस टीम को भी मौके पर भेजा गया ताकि स्थिति की वस्तुस्थिति स्पष्ट की जा सके और आगे कोई खतरा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें