चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में एनएसयूआई के सौजन्य से टेनिस बॉल प्रतियोगिता के तहत वीरवार को एक मैच खेला गया। इस मैच में सराहन की टीम ने चुराह बॉयज की टीम को 45 रन से हराया।
इस जीत के साथ सराहन की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि इस मैच में सराहन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर में 123 रन बनाए। इसमें पम्मू ने 52 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चुराह बॉयज की टीम 78 रन पर ही आलआउट हो गई।