फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकराली नाले में फेंक दिए सरकारी सीमेंट के दर्जनों बैग

विज्ञापन
सुकराली नाले में पड़ा सीमेंट। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। सुकराली नाले में मंगलवार को सरकारी सीमेंट के दर्जनों बैग बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि सरकारी सीमेंट को अज्ञात लोगों ने नाले में फेंका है। इसको लेकर बाकायदा सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक ने खुलासा किया है। युवक ने क्षेत्र की एक पंचायत में होने वाले विकास कार्यों के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली इन सीमेंट की बोरियों को लेकर आरोप भी लगाए हैं। वहीं, विकास खंड अधिकारी और लोनिवि ने सरकारी सीमेंट के बारे में अनभिज्ञ होने की बात कही है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरकार ये सरकारी सीमेंट है किसका और सुकराली नाले में कैसा पहुंचा?
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में पंचायत स्तर पर हो रहे विकासात्मक कार्यों सहित सड़कों के निर्माण के लिए संबंधित विभाग की ओर से ठेकेदार को कार्य आवंटित करने के बाद उसे सरकारी सीमेंट भी दिया जाता है। ठेकेदार को संबंधित कार्य के लिए इस सीमेंट का इस्तेमाल करना पड़ता है। बावजूद इसके विधानसभा क्षेत्र चुराह के सुकराली नाले में दर्जनों सीमेंट की बोरियां मिलने से विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। खाई से नीचे गिराई गई सीमेंट की कुछ बोरियां सही सलामत हैं जबकि, कई फट चुकी हैं। कनिष्ठ अभियंता रविंद्र कुमार ने कहा कि बीडीओ तीसा की ओर से मिले निर्देशानुसार उन्होंने पंचायत से जानकारी हासिल की है।
पंचायत सदस्यों ने कोई भी विकास कार्य शुरू न किए जाने के बारे में लिखित में जानकारी दी है। विकास खंड अधिकारी तीसा अश्वनी कुमार ने बताया कि वीडियो के माध्यम से उन्हें सरकारी सीमेंट नाले में पड़े होने की सूचना मिली है। कहा कि कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजा गया है। एसडीएम तीसा अपराजिता चंदेल ने बताया कि उनके पास इसके बारे में कोई शिकायत नहीं पहुंची है। कहा कि इसके बारे में बीडीओ और लोनिवि अधिकारियों को संयुक्त रूप से जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें