मेडिकल कॉलेज चंबा में काले बिल्ले लगा रोष प्रकट करते डॉक्टर।
- फोटो : Chamba
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में बुधवार को चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर कार्य किया। राजस्थान में महिला चिकित्सक की ओर से आत्महत्या करने पर डॉक्टरों ने रोष प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर एसोसिएशन के प्रेस सचिव डॉ. राकेश ठाकुर ने बताया कि महिला चिकित्सक के खिलाफ पुलिस में धारा 302 के तहत मामला दर्ज हुआ था।
एक गर्भवती महिला के प्रसव में आई जटिलताओं के कारण दम तोड़ने की वजह से महिला चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस और प्रशासन के शोषण से परेशान होकर डॉक्टर ने आत्महत्या की है। इसका जिक्र उन्होंने अपने सुसाइड नोट में भी किया है। इस घटना की एसोसिएशन कड़े शब्दों में निंदा करती है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस मुश्किल समय और परिस्थितियों में डॉक्टरों का साथ दें। उन्होंने चिकित्सक के परिवार के लिए न्याय की मांग की है।