फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा अस्पताल में डॉक्टरों की छुट्टियों का रिकॉर्ड तलब

Mon, 22 Aug 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बिना बताए नदारद रहने वाले डॉक्टरों की सूची मांगी गई है। जिसमें नदारद रहने वाले दिन की लीव एप्लीकेशन की भी पूरी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


सोमवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने अपने कार्यालय के क्लर्क को निर्देश देते हुए कहा कि अगस्त माह में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ ने कितनी छुट्टी मारी है, उनकी पूरी जानकारी उन्हें लिखित रूप पर उपलब्ध करवाई जाए। इस जानकारी में छुट्टी लेने वाले डॉक्टर व कर्मचारी की लीव एप्लीकेशन भी साथ होनी चाहिए। इस कार्रवाई से विभाग में बिना बताए जाने वाले डॉक्टर व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

चिकित्सा अधीक्षक जीवानंद चौहान ने बताया कि अगस्त माह में छुट्टी मारने वाले डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की पूरी जानकारी मांगी गई है। इस दौरान कोई भी डॉक्टर व कर्मचारी नदारद पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि अस्पताल में डॉक्टर व अन्य स्टाफ नियमित रूप से ड्यूटी नहीं दे रहे हैं। जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों की एक महीने की छुट्टियों का रिकॉर्ड मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें