फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली भालुओं से डरें नहीं, शोर मचाकर भगाएं

विज्ञापन
Do not be afraid of wild bears, run away by making noise
विज्ञापन
चंबा। जंगली जानवरों के रिहायसी बस्ती के आसपास नजर आने पर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि, पारंपरिक तरीकों से उन्हें बस्ती से दूर भगाने का प्रयास करना चाहिए। वनमंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि चंबा और जंगली भालुओं का नाता काफी पुराना है।
विज्ञापन

जिले के दूरदराज के गांव जंगलों के साथ सटे हुए हैं, जहां पर इन दिनों सड़कों के निर्माण के साथ लोगों ने नए घर बना लिए हैं। इससे जंगली जानवरों का दायरा सिकुड़ गया है। पहले भी जानवर जंगलों में रहते थे। उनका आमना-सामना लोगों के साथ होता रहता था। अब जंगलों का दायरा सिकुड़ने से जानवर खाने की तलाश में यहां-वहां भटकते रहते हैं। ऐसे में कई बार जानवर रिहायसी बस्ती में भी पहुंच जाते हैं। जानवर भी इंसान से डरता है।
कई बार जानवर अपनी सुरक्षा के लिए इंसान पर झपट पड़ता है, इसलिए ग्रामीणों को चाहिए कि जहां पर भी उन्हें जंगली जानवर नजर आते हैं तो घबराने की बजाय शोर करके उन्हें वहां से भगाने का प्रयास करें। खतरा महसूस होने पर विभाग को इसकी सूचना दें। विभाग तुरंत कार्रवाई करते हुए जानवरों को बस्ती से दूर भगाने की व्यवस्था करेगा। इसके लिए विभागीय टीमें मुस्तैद कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें