चंबा। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक हिंदू सेवा समिति भवन हरदासपुरा में हुई। इसकी अध्यक्षता मंच के प्रदेश अध्यक्ष बलराम पुरी ने की।
बैठक में दीवान ठाकुर भी मौजूद रहे। इसमें जिला चंबा के चुनाव करवाकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष दीवान चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सरवन शर्मा, कर्म सिंह नारायण देवी, महासचिव रविंद्र शर्मा, सचिव आनंद शर्मा, कोषाध्यक्ष कस्तूरी लाल, सह कोषाध्यक्ष शराफत अली, सलाहकार सुखदेव ठाकुर, संगठन सचिव प्रीतम सिंह, प्रेस सचिव सरवन शर्मा को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में शक्ति प्रसाद, देसराज, कर्म चंद, चतरो राम, माधो राम, गंगू राम, गोपाल, विक्रम शर्मा, टेक चंद, सरन दास, सुभाष चंद, देविंद्र ठाकुर, प्रकाश चंद और चेत राम को शामिल किया गया।