फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन लागू, किसानों की बनेगी यूनिक आईडी

Mon, 09 Mar 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएससी और लोक मित्र केंद्रों पर निशुल्क पंजीकरण शुरू
विज्ञापन

भविष्य में योजनाओं का लाभ केवल पंजीकृत किसानों को

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन एग्रीस्टैक को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। इस मिशन के तहत जिले के किसानों की किसान रजिस्ट्री तैयार की जाएगी।
राज्य की प्रत्येक कृषि भूमि का डिजिटल फसल सर्वेक्षण किया जाएगा जिससे कृषि से जुड़ा सटीक डाटा तैयार हो सकेगा।
किसान रजिस्ट्री के तहत प्रत्येक पंजीकृत किसान को एक विशिष्ट किसान आईडी प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए फार्मर आईडी का पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए राज्य में पंजीकरण का कार्य कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से किया जा रहा है। किसान अपने नजदीकी सीएससी या लोक मित्र केंद्र पर जाकर निशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग चंबा के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द किसान रजिस्ट्री में अपना पंजीकरण करवाएं। भविष्य में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की किस्त, अनुदान तथा अन्य लाभ केवल उन्हीं किसानों को प्रदान किए जाएंगे जिनका किसान रजिस्ट्री में पंजीकरण किया गया होगा। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र या कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें