फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुलिस मैदान बारगाह में अपने वाहन खड़ा करें श्रद्धालु

Sat, 16 Sep 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड पहुंचे पवित्र म​णिमहेश यात्रा पर आए श्रदधालु। स्त्रोंत-संवाद।
विज्ञापन
चंबा। मणिमहेश यात्रियों के वाहन पार्क करने के लिए पुलिस मैदान बारगाह में व्यवस्था की गई है। यहां श्रद्धालु अपने वाहन खड़े कर सकते हैं। इसके लिए श्रद्धालुओं को प्रति वाहन 60 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने बारगाह मैदान को श्रद्धालुओं की गाड़ियों के लिए खोल दिया है। शहर में सड़क किनारे वाहन पार्क होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो रही थी। रात को श्रद्धालु अपने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं, जबकि सुबह यातायात सुचारू होता है तो श्रद्धालुओं के सड़क किनारे खड़े वाहन ट्रैफिक जाम का कारण बन जाते हैं। इसी समस्या का समाधान करने के लिए पुलिस विभाग ने पुलिस मैदान बारगाह को पार्किंग बना दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान करने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें