फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समोट के स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं दंत तकनीशियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। स्वास्थ्य खंड समोट के स्वास्थ्य संस्थानों में दंत तकनीशियन के पद खाली होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत, नागरिक अस्पताल डलहौजी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में तीन पद खाली पड़े हैं। इसकी वजह से दंत चिकित्सकों को अपने मरीजों का उपचार करने में दिक्कत हो रही है। इन स्वास्थ्य केंद्रों में दंत चिकित्सक तो तैनात हैं लेकिन, सरकार ने इन चिकित्सकों के साथ कार्य करने वाले दंत तकनीशियनों की तैनाती नहीं की है। क्षेत्र की 20 हजार आबादी दांत की बीमारी का इलाज करवाने के लिए इन स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्भर है। एक तरफ जहां मुस्कान योजना के तहत बुजुर्गों के नए दांत लगवाने से लेकर दांतों के छोटे-बड़े इलाज के लिए दंत तकनीशियन की जरूरत होती है, उसी तरह अन्य मरीजों के दांतों के इलाज के लिए भी उनकी जरूरत रहती है।
विज्ञापन

विशाल कुमार, सुरजीत सिंह, मनोहर सिंह, अशोक कुमार, ब्यास देव, मंजीत कुमार, तिलक राज, स्वरूप कुमार, अखिल कुमार और सुरेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि दंत तकनीशियनों के खाली पदों को शीघ्र भरा जाए। कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी समोट डॉ. पुनीत पराशर ने बताया कि खाली पदों के बारे में सरकार को अवगत करवाया जा चुका है। जल्द इन पदों पर तैनाती होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें