नियमतीकरण व वेतन संबधी बैठक के बाद आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ चंबा के पदाधिकारी व सदस्य।
- फोटो : Chamba
चंबा। आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ चंबा की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय में हुई। बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों के बारे में चर्चा की गई। साथ ही सरकार से गुहार लगाई है कि इन मांगों को प्रमुखता के साथ पूरा किया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विजय कुमार, रीता देवी, विश्वजीत सिंह, पवन कुमार, शबीर, उमेश कुमार, तनू कुमार, संजीव कुमार जगदीश चंद, प्रवीण कुमार, मनेश कुमार ने बताया कि वे आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं लेकिन अभी तक सरकार ने स्थायी नीति नहीं बनाई है। इसके चलते उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। साथ ही वेतन भी नियमित तौर पर नहीं दिया जा रहा है। वेतन बढ़ोतरी भी नहीं दी जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द मांगों को पूरा किया जाए।