फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला की मौत, 65 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में वीरवार को 35 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। महिला कोरोना संक्रमण के साथ निमोनिया और अन्य बीमारी से भी ग्रसित थी। इसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतिका जुम्हार गांव की रहने वाली थी, जिसे 26 जुलाई को कोविड अस्पताल चंबा में भर्ती किया गया था। वीरवार सुबह छह बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

महिला की मौत के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब 151 पहुंच गया है। यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कोरोना के सक्रिय मामले भी चंबा में कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। वीरवार को जिले में कोरोना के 65 नए मामले भी सामने आए। इसके अलावा 59 कोरोना मरीजों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है।
कोरोना के सामने आए 65 नए मामले जिला के विभिन्न इलाकों से संबंधित हैं। जिले में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 305 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना से एक महिला की मौत हुई है जबकि 65 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें