फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगवा चुकी महिला की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुकी साठ वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। महिला 15 अगस्त को कोरोना संक्रमित हुई। जिसे उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर रविवार को उसने आखिरी सांस ली। महिला कोरोना संक्रमण के साथ अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थी। जिसके चलते उसकी हालत ज्यादा खराब हुई और उसकी मौत हो गई। जिला में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 154 पहुंच गई है।
विज्ञापन

वहीं रविवार केे कोरोना संक्रण के 22 नए मामले सामने आए। हालांकि, पिछले कुछ दिनों के लिहाज से यह आंकड़ा कम हुआ है। रविवार को पॉजिटिविटी दर काफी बढ़ गई। ररिववार को रैट के माध्यम से 477 सैंपलों की जांच की गई। इनमें सात मामले पॉजिटिव आए। आरटीपीसीआर में जांच के लिए भेजे 223 सैंपलों में से 15 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। नए मामले गांव कुठेड़ी, लुंसर, हथनी, पलनोटी, सुराड़ा, ओबड़ी, संधी, घोल्टी, लक्कड़मंडी से हैं। इनमें एक चार वर्षीय बच्चा, दो सात वर्षीय व एक आठ वर्षीय बच्चा संक्रमित निकला है। रविवार को 52 लोगों ने कोरोना को मात दी। जिला में अब एक्टिव केस 344 रह गए हैं। सीएमओ चंबा डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि रविवार को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाली महिला की मौत हुई है। महिला कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थी। वहीं रविवार को 22 नए मामले सामने आए तो 52 लोगों ने कोरोना को मात दी। उन्होंने बताया कि रविवार को पॉजिटिविटी रेट में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने लोगों से कोविड नियमों की पालना करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें