फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साच पास में 18 और 19 जून को नहीं होगी वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। रैली ऑफ चंबा को लेकर 18 और 19 जून को साच पास में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए आवासीय आयुक्त पांगी ने पुलिस विभाग को आदेश जारी किए हैं। रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को पांगी में आवासीय आयुक्त अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सरकारी विभागों के अधिकारियों के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

आवासीय आयुक्त ने कहा कि 18 जून को ‘चलो चंबा अभियान’ के तहत ‘रैली ऑफ चंबा’ में वाहनों का काफिला प्रसिद्ध साच पास मार्ग से गुजरते हुए जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ पहुंचेगा। यहां से यह काफिला सुराल भटोरी के लिए रवाना होगा। इसमें देशभर के कार और बाइक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से 18 और 19 जून को पुलिस विभाग को निर्धारित सड़कों को सामान्य वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि रैली के दौरान वाहनों की गति सामान्य से अधिक होगी, ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से लोगों और उनके माल मवेशियों को भी निर्धारित सड़कों से दूर रहने के लिए प्रचार-प्रसार में अपना सहयोग दें। कहा कि रैली की सुपर स्टेज पांच के तहत बैरागढ़ से भूत मैदान तक 31.91 किलोमीटर की रैली होगी। रैली के वाहन प्रसिद्ध 14,500 फीट ऊंचे साच पास से गुजरेंगे। यह सुपर स्टेज रैली की सबसे रोमांचकारी होगी। भूत मैदान से किलाड़ तक वाहनों की गति सामान्य होगी। सुपर स्टेज छह के तहत रैली किलाड़-1 से सुराल भटोरी तक निकाली जाएगी। इसके तहत रैली के वाहनों को 24.59 किलोमीटर दूरी तय करनी होगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी इस दौरान स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें