फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता व्यक्ति का नाले में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। दो दिन से लापता व्यक्ति का शव वीरवार को नाले में मिला। मृतक की पहचान नरेेश कुमार (37) पुत्र दौलत राम निवासी गांव बरोटी, डाकघर सिंगाधार के रूप में हुई है। नरेश 21 जून को अपने घर से निकला था लेकिन रात होने तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने सोचा कि वह किसी रिश्तेेदार के यहां चला गया होगा लेकिन अगली सुबह भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने अन्य ग्रामीणों को साथ लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सभी रिश्तेदारों के यहां पता करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उसके बाद परिजनों ने गांव को जाने वाले रास्तों में उसकी तलाश शुरू की। वीरवार को सुबह के समय जब परिजन और ग्रामीण उसे तलाश कर रहे थे तो शल्ला नाले में वह मृत अवस्था में मिला। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सलूणी के पुलिस उप अधीक्षक मयंक चौधरी ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस का मानना है कि व्यक्ति की मौत नाले में गिरने के कारण हुई है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें