फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर सेल्फी प्वाइंट को पहुंचाया नुकसान

विज्ञापन
भरमौर के ददवां में क्षतिग्रस्त सेल्फी प्वाइंट। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर ददवां मोड़ के समीप स्थापित सेल्फी प्वाइंट को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की ओर से पुलिस थाना भरमौर में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। वहीं, सेल्फी प्वाइंट को अज्ञात शरारती तत्वों की ओर से नुकसान पहुंचाने पर भरमौर के लोगों में रोष है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही ददवां मोड़ से पुराना बस अड्डा भरमौर तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर के ददवां मोड़ में वन विभाग की ओर से आई लव भरमौर सेल्फी प्वाइंट (स्टैंड) स्थापित किया गया था। सेल्फी प्वाइंट पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना था। पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

वन विभाग के आरओ बलजीत सिंह का कहना है कि यह मामला ध्यान में आते ही पुलिस में शिकायत कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें