फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल बढ़ौर में 8 माह से हेडमास्टर और जेबीटी शिक्षक का पद खाली

Tue, 01 Mar 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गैहरा (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल बढ़ौर में पिछले आठ माह से हेडमास्टर व जेबीटी शिक्षक का पद खाली है। शिक्षा बोर्ड अभी तक इन पदों को भरने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। इसका खामियाजा बच्चों को उठाना पड़ रहा है। स्कूल में करीब 45 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लेकिन, स्कूल में स्थायी अध्यापक नहीं है। डेपोटेशन पर आने वाले अध्यापकों के सहारे काम चलाया जा रहा है। स्थायी अध्यापक की नियुक्ति को लेकर ग्रामीण कई बार शिक्षा बोर्ड के चंबा कार्यालय में गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन


एसएमसी अध्यक्ष भागी राम और अभिभावकों राज कुमार, मंजीत कुमार, कुलदीप, देशराज, जयदेव व टेक चंद ने बताया कि बढ़ौर स्कूल में एक भी स्थायी अध्यापक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि बढ़ौर स्कूल में जल्द से जल्द स्थायी अध्यापक की तैनाती की जाए। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि जैसे ही अध्यापक की नई नियुक्ति होती है। बढ़ौर स्कूल में प्राथमिकता केे आधार पर अध्यापक की तैनाती करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें