फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

Thu, 25 Aug 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
जहर खाने से एक युवती की तबीयत खराब हो गई जिसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्प्ताल चंबा लाया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को किरन (18) पुत्री जोगिंद्र निवासी गांव साच ने जहर खा लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन


तबीयत के ज्यादा खराब होने पर परिवार के अन्य सदस्य उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर आए। जहां पर डॉक्टर द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि बुधवार रात के समय युवती को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में लाया गया।

जहां पर डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया। उन्होंने कहा कि जहर का मामला होने के कारण इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई। जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल में आकर युवती का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें