फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहला-फुसला मंदबुद्धि नाबालिग के साथ दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Aug 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली मंदबुद्धि नाबालिग से दुराचार किया। जब पीड़ित के परिजन उसे ढूंढने के लिए आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी ने उसे बेड के नीचे छिपा रखा था। आरोपी नाबालिग के परिजनों को धक्का देकर वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर अरुण कुमार के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वीरवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित नाबालिग की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। 

जांच अधिकारी जसवीर सिंह ने कहा कि नाबालिग लड़की स्पेशल चाइल्ड है। आरोपी उनके पड़ोस में रहता है और मजदूरी करता है। बुधवार को आरोपी नाबालिग को बहला फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। नाबालिग को घर से गायब देख उसके परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। वह उसे ढूंढते हुए आरोपी के घर जा पहुंचे। इसी दौरान आरोपी घबरा गया तो परिजनों को कुछ शक हुआ। 
विज्ञापन


पता चला कि आरोपी ने बच्ची के बेड के नीचे छिपा रखा है। जब उन्होंने आरोपी से पूछना चाहा तो आरोपी वहां से फरार हो गया। बच्ची ने सारी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जसवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें