फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीकुंड में मणिमहेश यात्री की मौत, शव लाने रेस्क्यू टीम रवाना

Sat, 27 Aug 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा के दौरान शनिवार को गौरीकुंड में एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर के डोडा जिला का रहने वाला बताया जा रहा है। जो अपने परिवार के साथ मणिमहेश यात्रा पर गया था। लेकिन रास्ते में तबीयत खराब होने की वजह से वह गौरीकुंड में बैठ गया और वहां से दोबारा उठ नहीं पाया।
विज्ञापन


श्रद्धालु के शव को रेस्क्यू दल के सदस्य भरमौर ला रहे हैं। मृत व्यक्ति की पहचान स्वामी राज चौहान निवासी गांव सिद्ध लोहड़ी तहसील गुदाड़ जिला डोडा के रूप में हुई है। अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर विनय धीमान ने गौरीकुंड में श्रद्धालु की मौत की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम के सदस्य शव को नीचे लेकर आ रहे हैं जिसके बाद उसका भरमौर में पोस्टमार्टम होगा। ट्रस्ट शव को भरमौर से जम्मू-कश्मीर तक ले जाने का सारा खर्च उठाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भरमौर के तहसीलदार को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मणिमहेश यात्रा के दौरान यह अब तक की तीसरी मौत है और तीनों ही श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर से संबंध रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें