फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 225 बिलजी उपभोक्ताओं को नोटिस

Thu, 26 Nov 2015 06:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड ने चंबा शहर के 225 बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर बिजली बिल का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इन उपभोक्ताओं ने बिजली बोर्ड की विद्युत का उपयोग तो किया है कि लेकिन पिछले कई महीनों से बिजली का बिल भरने से आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे बिजली बोर्ड को नुकसान हो रहा है। अगर इन उपभोक्ताओं ने निर्धारित समय में बिजली बिल जमा नहीं करवाया तो इनकी विद्युत आपूर्ति रोक दी जाएगी। इससे इन उपभोक्ताओं की समस्या काफी बढ़ सकती है। ये सभी उपभोक्ता चंबा शहर के रहने वाले हैं।

ऐसे में बोर्ड को इन तक नोटिस पहुंचाने में ज्यादा दिक्कत पेश नहीं आई। मौजूदा समय में धीरे-धीरे विद्युत बोर्ड का मीटर भी लाल हो रहा है। कारण सर्दियों का मौसम शुरू होने से विद्युत की खपत बढ़ना है। जो सर्दियां बढ़ने के साथ बढ़ती जाएगी। विभाग यह सुनिश्चित कर लेना चाहता है कि जिन उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल पिछले कई महीनों से नहीं भरा है तो उनसे लंबित अदायगी वसूली जाए।
विज्ञापन


एसडीओ विद्युत बोर्ड चंबा शहर पवन शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को भी समय पर बिजली बिल का भुगतान करना चाहिए। जो उपभोक्ता बिल नहीं भरेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें