फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर वसूला 14 हजार रुपये जुर्माना

Sat, 09 Jul 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा शहर और आसपास के क्षेत्र में अवैध खनन बदस्तूर जारी है। जिला पुलिस ने शनिवार को अवैध खनन करने पर चार लोगों को चौदह हजार तीन सौ रुपये का जुर्माना लगाया। इस बारे में डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसमें संलिप्त पाए जाने वाले लोगों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोटपा अधिनियम का उल्लंघन करने पर दस लोगों से पुलिस ने एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। शनिवार को पुलिस ने चंबा शहर व इसके आसपास के क्षेत्र में गश्त के दौरान दस लोगों को सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करते पाया। जिन पर नियमानुसार कार्रवाई करके जुर्माना वसूला गया। डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि कोटपा अधिनियम को सख्ती से लागू किया गया है। अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें