चंबा तीसा मार्ग पर रविवार को आठ सौ ग्राम चरस के साथ पकड़े गए आरोपी को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान दुनी चंद पुत्र किशन चंद गांव लारन तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है। आरोपी को रविवार को उस पकड़ा गया जब पुलिस ने चंबा-तीसा मार्ग पर कोटि चौक में नाका लगा रखा था। उक्त आरोपी थैला उठाए हुए आया। पुलिस को देखते ही मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस से मुश्तैदी दिखाते हुए आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग में आठ सौ ग्राम चरस बरामद हुई।
सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि चरस तस्करों के खिलाफ पुलिस सतर्कता से कार्रवाई कर रही है। ताकि नशे को समाज में फैलने से रोका जा सके।