फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत

Mon, 30 Jan 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 चुराह घाटी की दूरवर्ती टेपा पंचायत के हेल गांव के चालीस वर्षीय व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। यह हादसा सोमवार सुबह उस समय हुआ। जब भाग सिंह पुत्र शाम लाल रोजाना की तरह अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए गांव के साथ लगते जंगल में लेकर गया था। बर्फ के चलते जमीन पर घास न होने से भाग सिंह पेड़ पर चढ़कर चारा काटने लगा। इसी दौरान भाग सिंह का संतुलन बिगड़ गया और वह लगभग अस्सी फुट ऊंचे पेड़ की टहनियों से टकराता हुआ जमीन पर गिरकर बेसुध हो गया। इससे पहले मदद पहुंच पाती भाग सिंह ने वहीं दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जब स्थानीय लोग उस तरफ से गुजरे तो उन्हें भाग सिंह पेड़ के नीचे गिरा हुआ मिला। गांव के लोगों और टेपा पंचायत के पूर्व प्रधान ध्यान सिंह ने एसडीएम तीसा को इसकी सूचना दी।

उधर, परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। एसडीएम तीसा हितेश आजाद ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली है। संबंधित सर्कल के पटवारी को मुआयना करके रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें