फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देने वाला आरोपी न्यायिक हिरासत में

Tue, 26 Jul 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार व रिमांड के दौरान सिहुंता पुलिस चौकी से भागने के आरोपी को कोर्ट ने दोनों मामलों में 14-14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


आरोपी नरेंद्र कुमार को सिहुंता पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद चार दिन का पुलिस रिमांड मिला और रिमांड के दौरान वह सिहुंता पुलिस चौकी से फरार हो गया। आरोपी दो दिन तक पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा। जिसके बाद पुलिस ने उसे उसके ही गांव से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस उससे मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर पूछताछ करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें