फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलूणी में ट्रैक्टर लुढ़का, दो की मौत, चार घायल

Fri, 29 Jul 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल सलूणी के चकोली-संघणी मार्ग पर शुक्रवार को एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होकर स्यूल खड्ड में जा गिरा। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान शब्बीर पुत्र असदुजा निवासी भसूआ पंचायत सनूह व कंठ पुत्र शंभू पंचायत सनूह के रूप में हुई है। घायलों में चालक अख्तर पुत्र मंगतू निवासी भांदल, विक्की निवासी भलेई, अशोक व विरेंद्र निवासी भांदल के रूप में हुई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल चंबा रेफर कर दिया है। ट्रैक्टर चकोली की तरफ जा रहा था, इस दौरान भांदल के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर स्यूल खड्ड में जा गिरा। ट्रैक्टर के गिरने की आवाज सुनकर लोग घटना स्थल पर पहुंचे व बचाव कार्य में जुट गए। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस और प्रशासन को भी सूचित कर दिया। पुलिस की टीम ने मौके पर आकर चश्मदीदों के ब्यान दर्ज किए तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया।

प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को दस-दस  हजार रुपये तथा घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। उधर, डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर भेज दिया गया था। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि अस्पताल पहुंचे घायलों को उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें