फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन आरा मशीनों के साथ दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बालू स्थित दुकान से जनवरी 2018 में चोरी हुई तीन आरा मशीनों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही चोरों को भी धर दबोचा है। सदर थाना चंबा की टीम ने तफ्तीश व वांछित आरोपी शहाबुदीन की तलाश के तहत कंद्रालु स्थित उसके घर पर दबिश देकर उसे धर दबोचा। इतना ही नहीं, उसके पास से चोरी की गई आरा मशीन भी बरामद की गई। इसके बाद उसी के कहने पर शामरा के अन्य आरोपी क्यूम खान के घर दबिश देकर पुलिस ने दो और आरा मशीनें बरामद की हैं। जिनकी कुल कीमत 80 हजार रुपये के करीब आंकी गई है। बहरहाल, पुलिस ने शहाबुदीन को गिरफ्तार कर उससे आगामी पूछताछ आरंभ कर दी है। क्यूम खान पहले से ही जमानती मुचलके पर रिहा है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार वीरवार देर रात सदर थाना चंबा की पुलिस टीम ने 457/380 आईपीसी की धारा के तहत तफ्तीश व वांछित आरोपी शहाबुद्दीन की तलाश के चलते कंद्रालु तहसील चुराह में दबिश दी। इस दौरान शहाबुद्दीन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। साथ ही चोरी की गई आरा मशीन जिसकी कीमत बीस हजार है, को भी बरामद किया। उसके कहने पर गांव समारा के अन्य आरोपी क्यूम खान निवासी गांव शामरा के घर में छापा मारा। इस दौरान चोरी की गई दो और आरा मशीन बरामद की गई। आरोपी शहाबुद्दीन को गिरफ्तार करके आगामी पूछताछ अमल मे लाई जा रही है, आरोपी क्यूम खान पहले ही मुकदमा में जमानत पर रिहा है। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें