फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-तीसा मार्ग पर बड़ोह के पास कार व पिकअप में हुई भिडंत

विज्ञापन
car accident - फोटो : सुदर्शन झा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चांजू (चंबा)।
चंबा-तीसा मार्ग पर बड़ोह के पास कार और पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के आगे के टायर फट गए। गनीमत रही कि कार और पिकअप में सवार लोगों को क्रोइ चोट नहीं लगी। हादसे के बाद सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


हादसे की सूचना नकरोड़ पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार कार तीसा से चंबा की तरफ जा रही थी। जबकि पिकअप चंबा से तीसा की तरफ जा रही थी। बड़ोह के पास दोनों में जोरदार टक्कर हुई। इसमें दोनों गाड़ियों के आगे के टायर फट गए। जबकि गाड़ियों में सवार सुरक्षित बच गए। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि दो गाड़ियों का आपस में टकराने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की पूरी जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें