फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैली पंचायत में ढांक से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत वैली में एक महिला की ढांक में गिरकर मौत हो गई । बताया जा रहा है कि महिला शुक्रवार दोपहर बाद अपने पड़ोसी महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ियां लेने गई थी। उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने भादंसं की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को करवाया जाएगा। महिला की पहचान दर्शना देवी आयु 50 वर्ष पत्नी भक्त राम गांव घरमाणी पंचायत वैली के रूप में हुई है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला शुक्रवार दोपहर बाद जंगल से लकड़ियां लेने गई थी। इसी दौरान महिला का पांव फिसल गया और गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने महिला को खाई से बाहर निकाला और परिजनों को सूचित किया। महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां दर्शना देवी ने दम तोड़ दिया। पुलिस थाना चंबा ने परिजनों के बयान दर्ज किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा के शव गृह में रखवाया।

एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के परिजनों के बयान दर्ज किए तथा शव को कब्जे में लिया। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें