चंबा। पठानकोट-चंबा मार्ग पर चनेड़ के पास कार दुर्घटना में एक में महिला घायल हो गई। उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। घायल की पहचान राजिंद्रा पत्नी सुभाष चंद शास्त्री निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है।
वह हरदासपुरा में किराये में मकान में पति के साथ रहती है। वीरवार को वह पति के साथ गाड़ी में चंबा की तरफ आ रही थी। चनेड़ के पास अचानक उनकी गाड़ी सड़क किनारे चट्टान से जा टकरा गई। इसमें उसके पति को जरा भी चोट नहीं लगी, जबकि महिला के सिर और बाजू में चोटें आई हैं।