फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल्टो गाड़ी लुढ़ने से युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई नाला के समीप एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सोमवार देर रात को हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। साथ ही घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


हादसे में मृतक की पहचान चालक विपिन कुमार (29) पुत्र निधिया राम गांव मोड़ा डाकघर सनवाल के रूप में हुई। जबकि घायल कुलदीप कुमार पुत्र बसंत सिंह गांव मंगली तहसील चुराह जिला चंबा को सिविल अस्पताल तीसा में उपचार दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार होकर दोनो तीसा से मंगली की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक चालक विपिन ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने गाड़ी गिरने की आवाज सुनी। इसकी सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान को दी।

पंचायत प्रधान मौके पर पहुंचे और पुलिस को इस बारे में अवगत करवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। यहां चालक विपिन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तो वहीं घायल कुलदीप कुमार को प्राथमिक उपचार देकर चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस मार्ग पर स्थित तरवाई नाला में चौथी बार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इससे पहले भी यहां तीन हादसे हो चुके है। इसमें कई लोगों की जानें जा चुकी है। लोगों की मानें तो यहां पैरापिट का निर्माण होना जरूरी है। या फिर क्रैश बैरियर लगाए जाने चाहिए। मगर सड़क पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए है। इस कारण यहां हर साल हादसे हो रहे हैं।

एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में चालक की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य सवार घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें