फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुगली में व्यक्ति के घर में 372 ग्राम चरस पकड़ी

विज्ञापन
charas shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। साहो के डुगली गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से 372 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को चंबा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गौरी निवासी गांव डुगली ने घर में अवैध रूप से चरस छिपा रखी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर की अगुवाई में पुलिस टीम ने देर रात को उपरोक्त व्यक्ति के घर में दबिश दी। इस दौरान उसके घर की तलाशी करने पर 372 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ उपरोक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इसे आगामी कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि डुगली गांव में एक व्यक्ति को चरस के साथ पकड़ा गया है। जिलह्य में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें