चंबा। सुंडला बाजार की दुकान से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार शाम को पुलिस की टीम सुंडला बाजार में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक दुकान में अवैध रुप से शराब बेची जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने दुकान में छापा मारा। छानबीन के दौरान दुकान में पुलिस को अवैध शराब बरामद हुई। शराब को जब्त करने के साथ दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।