फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दर्जन वाहनों के रूट परमिट रद्द करने की सिफारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा पुलिस ने ओवरलोडिंग करने पर दो दर्जन वाहनों के रूट परमिट रद्द करने की सिफारिश सक्षम अधिकारी को भेजी है। पिछले पांच दिनों से पुलिस ने ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ रखा है। इस अभियान के तहत पुलिस बसों सहित अन्य परिवहन वाहनों पर शिकंजा कसा। जिसमें ओवरलोडिंग की जा रही थी। पुलिस इन सभी वाहनों को चलाने वाले चालकों के लाइसेंस जब्त कर लिए। लाइसेंस और वाहनों के रूट परमिट को पुलिस ने रद्द करवाने के लिए सक्षम अधिकारी को भेजे हैं।
विज्ञापन


जिला कुल्लू के बंजार में हुए बस हादसे के बाद जिला पुलिस ने यह कार्रवाई शुरू की है। इसके तहत परिवहन वाहनों में सीटों की क्षमता से अधिक सवारी बिठाने वाले ऑपरेटरों पर शिकंजा कस रही है। वाहन चालकों के लाइसेंस जब्त किए जा रहे हैं। चंबा पुलिस पांच दिनों में दो दर्जन परिवहन वाहनों पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस वाहन ऑपरेटरों पर कार्रवाई करने के साथ वाहनों में सफर करने वाले लोगों को भी जागरूक कर रही है।

जिससे लोग ओवरलोडिंग होने पर पुलिस को सूचना दें। ऐसा होने से जिले में वाहन दुर्घटनाएं काफी हद तक कम हो जाएंगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पांच दिनों में पुलिस ने दो दर्जन परिवहन वाहनों के चालान काटे गए हैं। चालकों के लाइसेंस और वाहनों के रूट परमिट रद्द करने की सिफारिश पुलिस ने सक्षम अधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें