फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्वानी में झाड़ियों में मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते तत्वाणी के समीप झाड़ियों में क्षत विक्षत हालत में व्यक्ति का शव मिला है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखा है। पुलिस ने सभी थानों और चौकियों में इसकी सूचना दे दी है। ताकि संबंधित क्षेत्रों से लापता लोगों के परिजन शव की शिनाख्त करने के लिए चंबा पहुंच सके।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि तत्वानी के पास झाड़ियों में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं तत्वानी के पास झाड़ियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शव पूरी तरह सड़ चुका है। इसके कारण पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को शवगृह चंबा में पहचान के लिए रखा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि तत्वानी के पास झाड़ियों में शव मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें