फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल को निकले व्यक्ति का नाले में मिला शव

विज्ञापन
deadbody - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। दो दिन पहले अपने ससुराल जा रहे व्यक्ति का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान लाल चंद पुत्र स्वर्गीय भागी राम निवासी गांव भटारी डाकघर थनेई कोठी के रूप में हुई है। वह बुधवार को अपने ससुराल चिल्ली जा रहा था। मगर वह चिल्ली नहीं पहुंच पाया। इसके बारे में परिजनों को जब पता चला, तो उन्होंने बात करने के लिए उसे फोन किया।

मगर उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद परिजनों ने सुसराल में फोन किया। यहां पर उन्हें बताया गया कि वह नहीं पहुंचा है। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। रात को उन्होंने सभी जगह उसकी तलाश की। मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने वीरवार को इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शुक्रवार को गांव के कुछ लोग बडनोथा नाला से होकर जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान नाले में उन्होंने व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा। इसके बारे में उन्होंने गांव के अन्य लोगों और पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त करने पर पता चला कि शव दो दिनों से लापता लालचंद का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। यहां पर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इसके बाद ही पुलिस कार्यवाही को अंजाम देगी।
विज्ञापन


पुलिस कर रही है मामले की जांच: डॉ. मोनिका
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि दो दिन से लापता व्यक्ति का शव नाले में मिला है। इसे पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें