फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन यात्रियों को लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Fri, 20 Apr 2018 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लोनी के कार चोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देवरिया। ट्रेनों में जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम देकर यात्रियों का सामान लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को जीआरपी ने दबोच लिया है। उनके पास से चोरी का मोबाइल और रुपये बरामद हुआ। एक युवक के पास से नशीला पाउडर भी बरामद हुआ है। जीआरपी ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया।  
विज्ञापन

सदर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में जहरखुरानी की घटनाओं में पिछले कुछ महीने में कमी आई है। इसके बाद भी आरपीएफ और जीआरपी स्टेशन और ट्रेन में गश्त तेज कर दी है। शुक्रवार को जीआरपी प्रभारी संतोष कुमार यादव मयफोर्स प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिंग करते पश्चिमी छोर तक पहुंचे। वह रेलवे लाइन क्रास कर प्लेटफार्मर नम्बर 2 और 3 पर चेकिंग करने लगे। पुलिस को सामानों की चेकिंग करते देख दो युवक पश्चिम छोर के तरफ भागने लगे। जीआरपी ने दोनों युवकों को रुकने को कहा, लेकिन वे रूके नहीं। इस पर टीम के सदस्यों ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। युवकों ने पूछताछ में अपना नाम नागेन्द्र भगत पुत्र विशुनी भगत निवासी जुटन थाना हुसैनगंज और फिरोज आलम पुत्र आगरे हुसैन निवासी प्रेमहाता थाना मुफ्सिल सिवान बिहार बताया। तलाशी लेने पर टीम को दोनों के पास से एक मोबाइल और चोरी का रुपये भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें