चंबा। चंबा पुलिस ने एक गाड़ी से 17 पेेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस की टीम ने सुल्तानपुर के पास मंगलवार रात को नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हरेक वाहन की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रही गाड़ी को तलाशी के लिए रुकवाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने गाड़ी में 17 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने शराब और गाड़ी को जब्त कर लिया है। जबकि अशोक कुमार निवासी जौंटा और हाको निवासी बकाणी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर लिया है। पुलिस ने पिछले दो माह में जिले भर में बड़ी मात्रा अवैध शराब पकड़ी पकड़ी है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने 17 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। शराब लेकर जा रही गाड़ी को जब्त किया गया है। इसके साथ ही दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।