फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पार्षदों का धरना 15वें दिन में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-वार्डों में अंधेरे में ठोकरें खाने को मजबूर लोग
विज्ञापन

नगर परिषद पर अनदेखी करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा।
नगर परिषद चंबा के दोनों बड़़े वार्डाें में स्थानीय निवासी अंधेरे में ठोकरें खाने को मजबूर है लेकिन नगर परिषद चंबा मूकदर्शक बनी हुई है। यह आरोप सुल्तानपुर वार्ड की पार्षद सीमा कुमारी और हरदासपुरा वार्ड की पार्षद अंजू देवी ने लगाए हैं। सोमवार को कांग्रेस समर्थित पार्षदों का धरना प्रदर्शन 15वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान पार्षदों खालिद मिर्जा, मनोनीत पार्षद जीवन सिंह सलारिया और सुराड़ा वार्ड पार्षद उर्मिला भी मौजूद रहीं। पार्षदों ने बताया कि बीते दिनों नगर परिषद की अध्यक्ष ने उनकी मांगो को मान लिया था लेकिन अगले ही दिन उनकी मांगों को ठुकरा दिया गया। बताया कि नगर परिषद की ओर से विकास कार्याें को लेकर लेटलतीफी बरती जा रही है। वे वार्डाें में खंभे और स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग कर रहे हैं लेकिन नगर परिषद की ओर से इस मामले को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। मोहल्लों को जाने वाले रास्ते पूरी तरह खस्ताहाल हो गए हैं। बताया कि नगर परिषद की ओर से विकास कार्याें को रोका जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि पार्षदों की मांगों को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द औपचारिकताएं पूरी कर कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें