फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दुर्गम क्षेत्रों में भी समय पर खाद्यान्न पहुंचा रहा निगम

विज्ञापन
भारतीय खाद्य निगम भंडारण का निरीक्षण करते स्कूली बच्चे। स्त्रोंत: संवाद
विज्ञापन
चंबा। भारतीय खाद्य निगम लाभार्थियों को घर-द्वार खाद्यान्न उपलब्ध करवा रहा है। यह बात भारतीय खाद्य निगम के चंबा भंडार के प्रबंधक जगत राम ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान स्कूली बच्चों को दी। उन्होंने बच्चों को ट्रकों में पंजाब से आने वाले खाद्यान्न के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

बताया कि ट्रक किस प्रकार पंजाब में राशन की सप्लाई लेकर पहुंचते हैं। चंबा में किस प्रकार से ट्रकों में भरे राशन के भार की जांच की जाती है। उन्होंने बच्चों को गोदाम का निरीक्षण भी करवाया। गोदाम में किस प्रकार से खाद्यान्न को सुरक्षित रखा जाता है, इसकी भी बच्चों को जानकारी दी गई। बताया कि सरकार लोगों को फोर्टिफाइड चावल मुहैया करवाया जा रहा है। इन चावल में जिंक, फॉलिक एसिड के अलावा कैलशियम की पर्याप्त मात्रा होती है। शुरुआत में यह चावल मिड-डे मील में दिया जा रहा था। अब यह चावल आम सप्लाई में भी आवंटित किया जा रहा है। चावल के सैंपल भी बच्चों को दिखाए गए। उन्होंने बच्चों को चावल और गेहूं की ई-नीलामी के बारे में भी बताया। इस नीलामी में व्यापारियों को भाग लेने की अनुमति नहीं होती है। बताया कि मांग कर्ता खरीदार न्यूनतम 10 मीट्रिक टन की मात्रा के लिए बोली लगा सकते हैं। बच्चे खाद्यान्न से संबंधित जानकारी पाकर काफी उत्साहित हुए। उनके साथ अध्यापक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें