सरोल स्थित मेडिकल कॉलेज का नवनिर्मित हॉस्टल। स्त्रोंत: संवाद।
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनात फैकल्टी और चिकित्सकों को कमरों की एवज में किराया नहीं देना पड़ेगा। सरोल स्थित मेडिकल कॉलेज चंबा के हॉस्टल में फैकल्टी और चिकित्सक रहेंगे।
सरकार के आदेशानुसार अब किराये के कमरों में रहने वाले 24 फैकल्टी सदस्यों ने किराये के कमरों को छोड़कर हॉस्टल में शिफ्ट कर लिया है। शेष फैकल्टी और चिकित्सक भी धीरे-धीरे हॉस्टल में शिफ्ट होंगे।
मेडिकल कॉलेज चंबा में 100 से अधिक फैकल्टी, ट्यूटर, जूनियर, सीनियर रेजिडेंशियल चिकित्सक, फैकल्टी चिकित्सक रहते हैं। इनके किराये में प्रति माह 6 से 7 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा के मीडिया समन्वयक डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार किराये के कमरों में रह रहे फैकल्टी अब सरोल स्थित हॉस्टल में रहने के लिए शिफ्ट हो गए हैं। आगामी समय में ओर भी फैकल्टी, चिकित्सक हॉस्टल में शिफ्ट होंगे।