फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस उपाध्यक्ष के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज के छात्र को थप्पड़ जड़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को चुराह कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुख्य बाजार भंजराडू से लेकर उपमंडलाधिकारी चुराह कार्यालय तक रोष रैली निकाली।
विज्ञापन

उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर चुराह के विधायक को विधानसभा उपाध्यक्ष के सांविधानिक पद से हटाए जाने और मामले की निष्पक्षता से जांच करवाने की मांग उठाई है। पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, युवा कांग्रेस चुराह के अध्यक्ष जस्सा राम, राहुल ब्रिगेड के अध्यक्ष महबूब खान, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष परवेज अलीबट्ट और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मदन रावत ने कहा कि वर्ष 2016 में रैला उच्च पाठशाला को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत किया गया लेकिन यहां एक भी अध्यापक की तैनाती नहीं हुई और न ही प्रधानाचार्य भेजा गया। अभिभावकों ने इसके बारे में उपायुक्त के समक्ष भी मांग उठाई। इस पर अभिभावकों ने स्कूल में एकत्रित होकर विस उपाध्यक्ष और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। यह सब देखकर विस उपाध्यक्ष ने विद्यालय का दौरा रख दिया और वहां पहुंचकर बच्चों को पढ़ाने लग गए। इस दौरान उनके खिलाफ हुई नारेबाजी का गुस्सा उन्होंने बच्चों पर निकाल दिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया है। इस सारी घटना को विस उपाध्यक्ष ने अपने फेसबुक लाइव के माध्यम से सभी को दिखाया। कहा कि बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना पूरी तरह से कानून के खिलाफ है। इससे पहले भी इस तरह की इनकी वीडियो वायरल हो चुकी है।
विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन है। जनाधार खोने के बाद अब वह जनता को बेवकूफ बनाने पर उतरी है। इसी कारणवश अब वह इस प्रकार की ओछी राजनीति करने पर उतारू है। इसका जवाब 2022 के विस चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा। पहले कांग्रेस तीन बूथों पर शून्य रही और अब कांग्रेस 221 बूथों पर शून्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें