फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के ठेकेदारों पेड़ काटने का आरोप

विज्ञापन
गैहरा में जमीन मालिकों के साथ हो रहे अन्याय की शिकायत को लेकर एडीएम को ज्ञापन देते प्रभावित। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। गैहरा और लड्डा मोहाल के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एडीएम से मिला और उन्हें अपनी मांगों से संबंधी ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने एचपीटीसीएल कंपनी के ठेकेदारों पर बिना पूर्व सूचना के खेतों से पेड़ काटने, फसलों को नुकसान पहुंचाने, जमीन के बदले दी जाने वाली सहायता राशि में भेदभाव करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने एडीएम से कंपनी प्रबंधन की ओर से राख मोहाल के लोगों को दिए गए पैसों अनुसार ही उनका हक दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

धर्म चंद, मान सिंह, ज्ञान चंद आदि ने बताया कि एचपीटीसीएल कंपनी की ओर से गैहरा और लड्डा मोहाल में टावर लगाए जा रहे हैं। कंपनी के लोग मनमर्जी से कार्य करवा रहे हैं। ग्रामीणों के खेतों में लगे पेड़ों को काट दिया गया है। इससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। खेतों में लगी फसल बरबाद हो चुकी है। कहा कि ग्रामीण जमीन की फसल पर निर्भर हैं लेकिन, ग्रामीणों की फसल को जानबूझ कर उजाड़ा जा रहा है। कहा कि कंपनी की ओर से उन्हें खेत में टावर लगाने के लिए 17 हजार रुपये दिए जा रहे हैं लेकिन, राख मोहाल के लोगों को 90 हजार से एक लाख 10 हजार रुपये दिए गए हैं। कंपनी प्रबंधन टावर लगाने की एवज में भेदभाव कर रही है। एडीएम अमित मेहरा ने कहा कि ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला है। कहा कि संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
उधर, एचपीटीसीएल के अधिशासी अभियंता अंग्रेज सिंह ने बताया कि कार्य प्रशासनिक नियमानुसार करवाया जा रहा है। अगर कोई शंका हो तो उनसे संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें