फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 चुनावों में क्लीव स्वीप का सपना संजोए दोनों पाटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पास पांचों सीटों पर चौथी मर्तबा जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखने का दारोमदार रहने वाला है।
विज्ञापन

तो वहीं भाजपा की बात की जाए तो उनके पास क्लीन स्वीप कर इस बार हैट्रिक लगाने का मौका है। अब देखने वाली बात यह रहेगी कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा की ओर से चुनावी रण में उतारे गए प्रत्याशी अपनी पार्टी को क्लीन स्वीप करवाने में किस कद्र तक योगदान दे पाने में सफल रहते हैं।
वर्ष 1985, 1993 और 2003 में जिले की पांचों सीटों पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया है। तो वहीं, वर्ष 1990 और 1977 में भाजपा ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की। हालांकि, वर्ष 2017 में एक बार भारतीय जनता पार्टी जिले में क्लीन स्वीप लगाने के दहलीज पर पहुंची, लेकिन डलहौजी से कांग्रेस पार्टी की ओर से कांग्रेसी नेत्री आशा कुमारी ने जीत हासिल कर भाजपा के क्लीन स्वीप के सपनों पर पानी फेर दिया। कुल मिलाकर 2022 के चुनाव अब दोनों पार्टियों के लिए खास रहने वाले हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में चंबा, चुराह, भटियात, डलहौजी, भरमौर से चुनावी रण में उतारे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने का जिम्मा 3,98,080 मतदाताओं के हाथों में होगा। इन मतदाताओं में 1,99,698 पुरुष मतदाता और 1,94,965 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी किस पार्टी को आगे ले जाने में विश्वास करते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि ऊंट अब किस करवट बैठता है।
कब-कब जीती कांग्रेस ने सभी सीटें
-वर्ष 1985 में भटियात से कुलदीप सिंह पठानिया, बनीखेत से आशा कुमारी, राजनगर से नंद कुमार चौधरी, चंबा से सागर चंद नैयर, भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौर ने चुनाव जीते।
विज्ञापन

-वर्ष 1993 में भटियात से कुलदीप सिंह पठानिया, बनीखेत से आशा कुमारी, राजनगर से विद्याधर, चंबा से हर्ष महाजन और भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी जीते।
-वर्ष 2003 में भटियात से कुलदीप सिंह पठानिया, बनीखेत से आशा कुमारी, राजनगर से सुरेंद्र कुमार भारद्वाज, चंबा से हर्ष महाजन और भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी जीते।
भाजपा ने कब-कब जीती सभी सीटें
-वर्ष 1990 में भटियात से शिव कुमार, बनीखेत से गंधर्व सिंह, राजनगर से मोहन लाल, चंबा से किशोरी लाल, भरमौर से तुलसी राम जीते।
-वर्ष 1977 में भटियात से शिव कुमार, बनीखेत से ज्ञान चंद, राजनगर से मोहनलाल, चंबा से किशोरी लाल और भरमौर से राम चंद जीते।
-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें