फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: कोरोना काल में चुवाड़ी, डलहौजी, चंबा अस्पताल को मिले ऑक्सीजन प्लांट

Sun, 27 Mar 2022 03:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने बताया कि चंबा में कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी दूर हुई है। जिले के मुख्य अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हुए हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में जिले के तीन मुख्य अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट मिले हैं। सिविल अस्पताल चुवाड़ी, सिविल अस्पताल डलहौजी और चंबा मेडिकल कॉलेज में अब मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। कोरोना की पहली लहर में चुवाड़ी और और डलहौजी में ऑक्सीन प्लांट की सुविधा नहीं थी। इसके चलते कोरोना संक्रमित मरीजों को सांस की दिक्कत होने पर चंबा या टांडा रेफर किया जा रहा था। दूसरी लहर के अंत में सरकार ने यहां ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को मंजूरी प्रदान की।

विज्ञापन


विभाग ने रिकॉर्ड तोड़ समय में इन अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए। एक प्लांट 24 घंटे में 80 सिलिंडर ऑक्सीजन तैयार करने की क्षमता रखता है। ऐसे में अब इन अस्पतालों में किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज चंबा में दो ऑक्सीजन प्लांट के साथ एक लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित किया गया है।

ऑक्सीजन प्लांटों में डेढ़ सौ सिलिंडर ऑक्सीजन तैयार होती है जबकि, लिक्विड प्लांट टैंक में 800 सिलिंडर ऑक्सीजन इमरजेंसी के लिए स्टोर की जा सकती है। एक प्लांट जिला कोविड अस्पताल के साथ बनाया गया है। यहां से अस्पताल के 60 बिस्तरों को ऑक्सीजन सुविधा से जोड़ा गया है। इसके साथ ही बिस्तरों के साथ वेंटिलेटर की सुविधा भी प्रदान की गई है जबकि, एक प्लांट मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के साथ बनाया गया है।
विज्ञापन


यहां से सामान्य वार्ड के मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई दी गई है। कोरोना काल की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से चंबा कोविड अस्पताल में किसी भी कोरोना रोगी की मौत नहीं हुई। इतना ही नहीं, चंबा से किसी भी गंभीर रोगी को टांडा रेफर नहीं किया गया। सभी मरीजों को कोविड अस्पताल में बेहतर उपचार दिया गया।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने बताया कि चंबा में कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी दूर हुई है। जिले के मुख्य अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हुए हैं। कोविड अस्पताल के सभी बिस्तर ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सुविधा से लैस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें