चंबा। पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने बाइक सवार दो लोगों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। रविवार रात को पुलिस ने चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी पुल के पास नाका लगाया हुआ था। उसी दौरान सुंडला की तरफ से आ रही एक बाइक पर दो युवक जा रहे थे। पुलिस ने जब जांच के लिए जब बाइक को रोका तो दोनों युवक घबरा गए।
इससे पुलिस को उन पर शक हो गया। शक के आधार पर जब पुलिस ने उनकी बाइक की पूरी तरह से तलाशी ली तो सीट के नीचे छिपा कर लिफाफे में रखा 5.21 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर चिट्टे को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस उप अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि चिट्टा कहां से लाया गया था, इसको लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।